Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च: इन-बिल्ट डैशकैम, नए कलर्स, 5-स्टार सेफ्टी के साथ कई दमदार फीचर्स, शुरुआती कीमत बस इतनी
टाटा मोटर्स ने भारत में नई Nexon CAMO Edition SUV लॉन्च की है। इसमें नया इन-बिल्ट डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, 6 एयरबैग और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे फीचर..

Tata Nexon CAMO Edition: नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon CAMO Edition लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹13.94 लाख तक जाती है। यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स, एडवांस फीचर्स और इन-बिल्ट डैशकैम जैसी नई तकनीक शामिल की है।
नया लुक और एक्सक्लूसिव डिजाइन
Nexon CAMO Edition को दो नए रंगों मुन्नार मिस्ट और कूर्ग क्लाउड में पेश किया गया है। इसके फ्रंट फेंडर पर खास CAMO बैजिंग दी गई है, जबकि केबिन में सीटों के हेडरेस्ट पर कैमो-थीम डिजाइन देखने को मिलता है। इससे एसयूवी का लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है।
इन-बिल्ट डैशकैम सबसे बड़ा अपडेट
इस एडिशन की सबसे खास खूबियों में इंटीग्रेटेड डैशकैम शामिल है, जो 360-डिग्री कैमरे के साथ काम करता है। यह लगातार वीडियो रिकॉर्ड करता है और दुर्घटना की स्थिति में रिकॉर्डिंग अपने आप सुरक्षित कर लेता है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो को टचस्क्रीन या QR कोड के जरिए मोबाइल में ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है।
फीचर्स और सेफ्टी में कोई समझौता नहीं
बेस वेरिएंट से ही 360-डिग्री कैमरा, 16-इंच अलॉय व्हील, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलाइट्स और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम भी मिलता है। Nexon को भारत NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
इंजन विकल्प वही, प्रदर्शन बरकरार
मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल CNG इंजन का विकल्प मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, AMT और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध हैं। स्टाइल, सेफ्टी और तकनीक का शानदार मिश्रण चाहने वाले ग्राहकों के लिए Nexon CAMO Edition एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।


