Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mercedes-Benz ने पेश की नई GLA EV, 10 मिनट की चार्जिंग में देगी 270KM की रेंज, कई हाईटेक फीचर्स से है लैस, जानिए कीमत और परफॉर्मेंस

Mercedes-Benz GLA EV

Mercedes-Benz ने पेश की नई GLA EV, 10 मिनट की चार्जिंग में देगी 270KM की रेंज, कई हाईटेक फीचर्स से है लैस, जानिए कीमत और परफॉर्मेंस
X

Mercedes-Benz: नई दिल्ली। जर्मन लग्जरी कार कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी लोकप्रिय GLA एसयूवी की तीसरी पीढ़ी पेश कर दी है। इस बार कंपनी ने पहली बार इसका ऑल-इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल भी लॉन्च किया है। नई GLA को MMA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 657 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, इसका पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल 2027 में वैश्विक बाजार में उतारा जाएगा।


दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

नई GLA EV को तीन वेरिएंट- GLA 250, GLA 250+ और GLA 350 में पेश किया गया है। बेस मॉडल में 58kWh बैटरी दी गई है, जो 447 किलोमीटर तक की रेंज देती है। वहीं, बड़े 85kWh बैटरी पैक वाले मॉडल 657 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। 800-वोल्ट तकनीक के कारण यह 320kW डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 10 मिनट में करीब 270 किलोमीटर चलने लायक चार्ज हो जाती है।


पावर और परफॉर्मेंस

GLA 250 और 250+ में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जबकि GLA 350 में ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह मॉडल 354 हॉर्सपावर की ताकत देता है और सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

नया डिजाइन और आधुनिक केबिन

नई GLA पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी है। इसमें नई LED लाइटें, 18 से 20 इंच के अलॉय व्हील और आकर्षक फ्रंट ग्रिल दी गई है। केबिन में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 16-स्पीकर साउंड सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।


भारत में कब आएगी?

फिलहाल भारत में दूसरी पीढ़ी की GLA की शुरुआती कीमत 51.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई तीसरी पीढ़ी की GLA EV के भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक रहने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire