Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mahindra BE 6 Sporteq लॉन्च: एक चार्ज में 682KM की रेंज, Google Gemini जैसे फीचर्स, 8 वेरिएंट, 12 कलर और 3 बैटरी ऑप्शन, जानें कीमत

Mahindra BE 6 Sporteq में नई रेंज में 8 वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन दिए गए

Mahindra BE 6 Sporteq लॉन्च: एक चार्ज में 682KM की रेंज, Google Gemini जैसे फीचर्स, 8 वेरिएंट, 12 कलर और 3 बैटरी ऑप्शन, जानें कीमत
X

Mahindra BE 6 Sporteq: नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को बढ़ाते हुए BE 6 Sporteq रेंज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत BaaS के साथ ₹11.45 लाख और बिना BaaS के ₹19.45 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है। टॉप मॉडल की कीमत ₹26.95 लाख तक जाती है। नई रेंज में 8 वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

59, 70 और 79 kWh बैटरी के विकल्प

BE 6 Sporteq को 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, 79 kWh बैटरी वाला मॉडल एक चार्ज में 682 किमी तक की MIDC रेंज दे सकता है। इसमें रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 286 hp तक की पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है।


BaaS में ₹11.45 लाख से खरीद सकेंगे

One और Two वेरिएंट के लिए Battery-as-a-Service यानी BaaS विकल्प भी दिया गया है। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः ₹11.45 लाख और ₹12.95 लाख है। इसमें बैटरी की कीमत अलग से देने के बजाय ₹3.76 प्रति किमी के हिसाब से बैटरी यूसेज चार्ज देना होगा।

FE एडिशन में स्पोर्टी इंटीरियर

नए FE एडिशन को Formula E से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसमें ब्लैक और फायरस्टॉर्म ऑरेंज इंटीरियर, लेदरेट-सुएड सीटें, R20 अलॉय व्हील्स और 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिलता है। 31.24 सेमी की डुअल सुपर HD स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और 540-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।


AI और एडवांस फीचर्स से लैस

BE 6 Sporteq में Google Gemini इंटीग्रेशन वाला TEQ_Talk, कस्टम टेलगेट मैसेजिंग, ड्रिफ्ट मोड, Tribe Drive और OTA अपडेट जैसे फीचर्स हैं। इसमें ऑटोमैटिक यूजर प्रोफाइल डिटेक्शन, NFC डिजिटल कार की, इन-कार गेमिंग और कराओके भी मिलता है। टॉप मॉडल में L2+ ADAS, AR HUD और ड्राइवर मॉनिटरिंग जैसी तकनीकें दी गई हैं।


8 वेरिएंट और 12 रंग

रेंज में One, Two, Three, Three+, Four, FE, FE Four और Launch Edition शामिल हैं। नए रंगों में Rosso Impulso, Ruby Velvet, Graphite Storm और Firestorm Orange Satin शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire