Top
Begin typing your search above and press enter to search.

प्रीमियम फीचर्स से लैस, 609km की रेंज और 850Nm टॉर्क, Range Rover Sport Electric की भारत में बुकिंग शुरू

कंपनी के मुताबिक इसकी परफॉर्मेंस V8 इंजन वाले मॉडल के बराबर है।

प्रीमियम फीचर्स से लैस, 609km की रेंज और 850Nm टॉर्क, Range Rover Sport Electric की भारत में बुकिंग शुरू
X

ऑटोमोबाइल: जैगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपनी पॉपुलर लग्जरी SUV Range Rover Sport का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने इसमें स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम डिजाइन और रोजमर्रा की उपयोगिता को बरकरार रखा है। खास बात यह है कि भारत में भी इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। SUV की बिक्री यहां 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।


550hp पावर और 4.5 सेकंड में 100km/h

Range Rover Sport Electric में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है। दोनों मोटर मिलकर 550hp की पावर और 850Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। यह SUV महज 4.5 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक इसकी परफॉर्मेंस V8 इंजन वाले मॉडल के बराबर है।

118.5kWh बैटरी, 609km की रेंज

SUV में 118.5kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार यह WLTP साइकिल में फुल चार्ज पर 609km तक चल सकती है। इसमें 350kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे बैटरी 10 से 80% तक करीब 22 मिनट में चार्ज हो सकती है।


प्रीमियम फीचर्स से लैस केबिन

डिजाइन मौजूदा पेट्रोल-डीजल मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और 22-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। केबिन में 13.1-इंच टचस्क्रीन, 13.7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, हीटेड-वेंटिलेटेड सीट्स और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।

2027 में भारत आ सकती है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे Dynamic SE, Dynamic HSE, Autobiography और First Edition वेरिएंट में पेश किया गया है। भारत में इसकी बिक्री मार्च 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। यहां इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹2.50 करोड़ हो सकती है। भारतीय बाजार के वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी बाद में सामने आएगी।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire