Create your Account
Auto News : 2025 में इन 3 धांसू इलेक्ट्रिक SUVs की होगी एंट्री: मारुति, टाटा और हुंडई लेकर आ रहे हैं जबरदस्त मॉडल...
Auto News : नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, और अब प्रमुख कार निर्माता कंपनियां इस ट्रेंड को भुनाने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी अगले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अगले साल यानी 2025 में, भारत में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई इंडिया तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इन कारों की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर पहले ही हो चुकी है, और इनकी लॉन्चिंग का इंतजार भारतीय कार प्रेमियों को बेसब्री से है। तो आइए जानते हैं इन आगामी इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में-
Auto News : 1. Hyundai Creta EV-
हुंडई इंडिया अपनी बेस्ट-सेलिंग SUV क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश करने जा रही है। इस अपकमिंग Hyundai Creta EV को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हुंडई ने इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में डेब्यू करने का ऐलान किया है। इस कार में एक 45kWh बैटरी पैक होगा जो 450 किमी तक की रेंज दे सकता है। यह भारत में हुंडई क्रेटा EV के लॉन्च के साथ ही इलेक्ट्रिक SUVs में एक नई क्रांति ला सकती है।
Auto News : 2. Maruti Suzuki e Vitara-
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने पहले इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। Maruti Suzuki e Vitara को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जाएगा। इस कार में दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं: एक 49kWh और दूसरा 61kWh बैटरी पैक, जो सिंगल चार्ज में 550 किमी तक की रेंज देने का दावा करते हैं। मारुति की यह इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में एक नया मोड़ ला सकती है।
Auto News : 3. Tata Sierra EV-
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर SUV Sierra का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार का टेस्टिंग भी पहले ही भारतीय सड़कों पर हो चुका है। Tata Sierra EV को 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है और भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसका डेब्यू हो सकता है। टाटा सिएरा EV में संभावित तौर पर बेहतर रेंज और पावरफुल बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बना सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Sex Racket : होटल में पुलिस की दबिश, जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार
- 2. Raipur City News : होली की रात खून से लाल राजधानी, रेलवे ट्रैक के पास युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
- 3. Share Market: खरीदारी से बाजार को मिला सपोर्ट, लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, जानें रुपया-डॉलर का हाल
- 4. UP Accident : 2 रोडवेज बसों और ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

