Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
पाकिस्तान से भारत पहुंचा 159 हिंदू प्रवासियों का जत्था, महिला ने बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया, माता-पिता ने भारती नाम रखा, जानें कैसे हैं पाकिस्तान के हालात
- Pradeep Sharma
- 04 Apr, 2025
attari-border-pakistani-woman-gave-birth-to-baby-name-bharti: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आई एक महिला ने अटारी बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया। 159 हिंदू प्रवासियों का जत्था सिंध से वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते
अमृतसर। attari-border-pakistani-woman-gave-birth-to-baby-name-bharti: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आई एक महिला ने अटारी बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया। 159 हिंदू प्रवासियों का जत्था सिंध से वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचा।
attari-border-pakistani-woman-gave-birth-to-baby-name-bharti: इनमें शामिल माया नाम की गर्भवती महिला के पति खानू ने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बॉर्डर पर मौजूद भारतीय प्रशासनिक अफसरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अटारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटों के इलाज के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
इस वजह से नाम रखा ‘भारती’
attari-border-pakistani-woman-gave-birth-to-baby-name-bharti: बच्ची का जन्म भारत की भूमि पर होने के कारण माता-पिता ने उसका नाम ‘भारती’ रखने का फैसला किया। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने जच्चा और बच्ची दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी। बच्ची के पिता खानू ने बताया कि वे अपने परिवार सहित पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए हैं।
attari-border-pakistani-woman-gave-birth-to-baby-name-bharti: पाकिस्तान में हिंदुओं के लिए हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया, हम पाकिस्तान में रोजगार और सुरक्षा की कमी से परेशान थे। वहां हिंदुओं के लिए हालात बहुत खराब हो चुके हैं। धार्मिक उत्पीड़न और बेटियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा डर बना रहता था, इसलिए हमने भारत आने का फैसला किया।
attari-border-pakistani-woman-gave-birth-to-baby-name-bharti: भारत में स्थायी रूप से बसने और नागरिकता मिलने की उम्मीद महिला के पति खानू का कहना है कि अब वे भारत में स्थायी रूप से बसने और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की उम्मीद में हैं। खानू ने बताया कि उसकी पहले से ही दो बेटे और 7 बेटियां हैं। अब उन्हें भारत की जमीन पर एक और बेटी को जन्म दिया है। उम्मीद है कि ये बच्ची उनका भविष्य बदलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,050 के पार
- 2. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 3. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 4. UP News : पश्चिम बंगाल में बोले CM योगी, कहा- अब बंगाल में ‘खेला बंद’ और विकास का नया दौर शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

