Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Attack On Pakistan: पाकिस्तान को दोहरी मार, पहले भारत की एयरस्ट्राइक, दूसरी ओर बलूचों ने मार डाले 14 पाकिस्तानी सैनिक

Attack On Pakistan: पाकिस्तान को दोहरी मार, पहले भारत की एयरस्ट्राइक, दूसरी ओर बलूचों ने मार डाले 14 पाकिस्तानी सैनिक
X

Attack On Pakistan: नई दिल्ली: भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करने से पहले, पाकिस्तान को बलूचिस्तान से भी बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके स्वतंत्रता सेनानियों ने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों को मार गिराया।

Attack On Pakistan: BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने बताया कि पहला हमला बोलन के माच क्षेत्र में शोरकंद इलाके में किया गया। यहां पाकिस्तानी सेना के काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED से हमला किया गया। इस विस्फोट में सेना की एक गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई और 12 सैनिक मारे गए। मृतकों में पाकिस्तानी सेना के स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारीक इमरान और सुबेदार उमर फारूक भी शामिल हैं।

Attack On Pakistan: दूसरा हमला केच जिले के कुलाग तिग्रान क्षेत्र में हुआ, जहां पाकिस्तानी सेना की बम निष्क्रिय करने वाली टीम को एक और रिमोट IED विस्फोट में निशाना बनाया गया। इस हमले में दो अन्य सैनिकों की मौत हो गई।

Attack On Pakistan: पाकिस्तानी सेना को 'किराए की फौज' करार दिया BLA ने अपने बयान में पाकिस्तानी सेना को 'किराए की फौज' बताते हुए कहा कि यह सेना कभी बंदरगाहों की सुरक्षा करती है, कभी कॉरिडोर की, और कभी विदेशी कर्जदाताओं की सेवा में लगी रहती है। संगठन ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले अब और तेजी और तीव्रता के साथ जारी रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire