Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Athlete Fauja Singh Passes Away: दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन, 114 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Athlete Fauja Singh Passes Away: जालंधर: विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक और 114 साल फौजा सिंह का मंगलवार को एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह सुबह अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को परिजनों ने तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कौन थे फौजा सिंह
पंजाबी मूल के फौजा सिंह का जन्म जालंधर में हुआ था। ब्रिटेन में बसने से पहले वह भारत में खेती करते थे। उन्होंने 90 वर्ष से अधिक आयु में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। 2003 में टोरंटो वॉटरफ्रंट मैराथन में 92 वर्ष की उम्र में 5 घंटे 40 मिनट का रिकॉर्ड समय दर्ज किया, जो उनके आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ था। लंदन मैराथन 2003 में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 6 घंटे 2 मिनट रहा। उन्हें 'टर्बन्ड टॉरनेडो', 'रनिंग बाबा' और 'सिख सुपरमैन' जैसे नामों से जाना जाता था।
बचपन में नहीं चल पाते थे
फौजा सिंह के बारे में एक आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि वह पांच साल की उम्र तक चल नहीं पाते थे। इसके बावजूद, उन्होंने दौड़ में अपनी असाधारण प्रतिभा से दुनिया को हैरान किया।
प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फौजा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "फौजा सिंह जी का अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक था। उनका निधन दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शोक जताते हुए कहा, "फौजा सिंह जी का असाधारण जीवन और साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"| Fauja Singh Ji was extraordinary because of his unique persona and the manner in which he inspired the youth of India on a very important topic of fitness. He was an exceptional athlete with incredible determination. Pained by his passing away. My thoughts are with his family and…
Related Posts
More News:
- 1. Women Reservation: महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम मोदी ने सभी पार्टियों को लिखा पत्र
- 2. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
- 3. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 4. CG News : घटारानी जंगल में शावकों के साथ बैठी मादा तेंदुए ने युवक पर किया अटैक, इलाके में दहशत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

