Top
Begin typing your search above and press enter to search.

39 की उम्र में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंड्रस्ट्री में शोक की लहर

39 की उम्र में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंड्रस्ट्री में शोक की लहर
X

न्यूयॉर्क: फिल्म और टेलीविजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिकी अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘गॉसिप गर्ल’, ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ और ‘हैरियट द स्पाई’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली इस अभिनेत्री की मौत की खबर ने हॉलीवुड में हलचल मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, मिशेल 26 फरवरी 2025, बुधवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश हालत में मिली थीं। उनकी मां ने उन्हें इस हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आपातकालीन चिकित्सा टीम के पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशेल ने हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट करवाया था, लेकिन उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) मामले की जांच कर रहा है। इस खबर से उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी को-स्टार ब्लेक लाइवली ने इंस्टाग्राम पर भावुक श्रद्धांजलि दी और लिखा, “मिशेल एक ऐसी शख्सियत थीं, जो अपनी हंसी, साहस और संवेदनशीलता से सबको प्रभावित करती थीं। उनका जाना एक बड़ी क्षति है।”

मिशेल का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था और उन्होंने 3 साल की उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था। 1996 में ‘हैरियट द स्पाई’ से मुख्य भूमिका में डेब्यू करने के बाद, ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ और ‘गॉसिप गर्ल’ ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई। ‘यूरोट्रिप’ और ‘17 अगेन’ जैसी फिल्मों में भी उनकी अदाकारी को सराहा गया। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire