Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Astronaut Sunita Williams Returns: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सुरक्षित वापसी, 286 दिन बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे, देखिए Landing video
- Pradeep Sharma
- 19 Mar, 2025
Astronaut Sunita Williams Returns: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी हुई। 286 दिन बाद बुधवार (19 मार्च) को तड़के 3:30 बजे दोनों एस्ट्रोनॉट पृथ्वी पर लौटे।
नई दिल्ली/ फ्लोरिडा। Astronaut Sunita Williams Returns: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी हुई। 286 दिन बाद बुधवार (19 मार्च) को तड़के 3:30 बजे दोनों एस्ट्रोनॉट पृथ्वी पर लौटे। सुनीता और विल्मोर के साथ क्रू-9 के 2 एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी आए हैं। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में लैंड किया। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर आने में 17 घंटे लगे। लैंडिंग के साथ ऐतिहासिक 'अंतरिक्ष मिशन' का समापन हुआ।
Astronaut Sunita Williams Returns: ऐसे पूरा हुआ मिशन
चारों अंतरिक्ष यात्री मंगलवार (18 मार्च) को एस्ट्रोनॉट ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हुए। मंगलवार सुबह 08:35 बजे स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा बंद हुआ। 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हुआ। 19 मार्च को रात 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। इससे स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री हुई और सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग। स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट रहा।
Astronaut Sunita Williams Returns: 5 जून 2024 से फंसे हैं दोनों
बता दें कि 5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को 8 दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग और नासा के जॉइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन गए थे। एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो दोनों वहां फंस गए। अब दोनों को वापस लाने के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : दो अर्टिगा कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 6 घायल
- 2. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 3. CG Accident: बाजार से लौट रही महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 3 की मौत, बिलासपुर नेशनल हाईवे जाम
- 4. Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

