Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली तस्वीर आई सामने, देखें तस्वीर..कैसे हाथ लहराते हुए सभी का शुक्रिया किया

Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष से लौटने के बाद भरतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। उनके चेहरे पर कामयाबी की सफलता झलकती हुई दिख रही है। उन्होंने हाथ

Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली तस्वीर आई सामने, देखें तस्वीर..कैसे हाथ लहराते हुए सभी का शुक्रिया किया
X

फ्लोरिडा। Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष से लौटने के बाद भरतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। उनके चेहरे पर कामयाबी की सफलता झलकती हुई दिख रही है। उन्होंने हाथ लहराते हुए सभी का शुक्रिया किया।

Astronaut Sunita Williams: फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से सबसे पहले बाहर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्री निक हेग रहे। दूसरे नंबर पर बाहर रूसी अंतरिक्ष यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीसरे अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर रहे। इसके बाद सुनीता विलियम्स को निकाला गया। फ्लोरिडा में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की।

Astronaut Sunita Williams: भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बनाए नए रिकॉर्ड

भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने सबसे लंबे समय तक रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सुनीता ने एक ही मिशन में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर इतिहास रचा और नासा के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

Astronaut Sunita Williams: इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो के नाम एक दौरे में सबसे ज्यादा दिनों तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड था। वहीं, मार्क वांडे हेई ने 355 दिन इस अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए हैं, जो अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है। इसके बाद स्कॉट केली, क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नाम आता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire