Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Astronaut Shubhanshu Shukla: इस दिन धरती पर लौटेंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, सात दिन के रिहैबिलिटेशन के बाद कैप्सूल से आएंगे बाहर
Astronaut Shubhanshu Shukla: नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर लौट सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि शुभांशु पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनका मनोबल ऊंचा है। वे भारत के पहले गगनयात्री हैं, जो 14 दिन के एक्सिओम-4 मिशन के तहत आईएसएस पर गए। इस मिशन में नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों और Axiom स्पेस का सहयोग है।
शुभांशु 14 जुलाई को मिशन कमांडर पेगी व्हिटसन, स्लावोस वुजनस्की और टिबोर कापू के साथ ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर लौटेंगे। यह यान 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेगा। लौटने के बाद शुभांशु सात दिन के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरेंगे, ताकि वे पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के अनुकूल ढल सकें। इसरो के फ्लाइट सर्जन उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की निगरानी करेंगे।
मिशन के दौरान शुभांशु ने माइक्रोग्रैविटी में सात वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें से चार सफल रहे और तीन अंतिम चरण में हैं। इनमें माइक्रोएल्गी, मस्तिष्क गतिविधि, आंखों की गति और मनोवैज्ञानिक अध्ययन शामिल हैं। ये प्रयोग गगनयान और भविष्य के भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आधार बनाएंगे। इसरो ने इस मिशन पर 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
अंतरिक्ष में शुभांशु ने भारतीय संस्कृति का स्वाद भी बांटा। मिशन कमांडर व्हिटसन ने बताया कि उन्होंने आमरस और गाजर के हलवे के साथ स्पेस डिनर का आनंद लिया। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक है।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs KKR IPL 2026: चेपॉक में जीत की तलाश में चेन्नई और कोलकाता, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव, जानिए आज के मैच की हर छोटी बड़ी डिटेल्स
- 2. GST Collection in March 2026: जीएसटी से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8 प्रतिशत उछाल के साथ 2 लाख करोड़ के पार,जानें छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन
- 3. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
- 4. CG Crime : देर रात नकाबपोशों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

