Begin typing your search above and press enter to search.
Assembly Bypolls 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 13 जुलाई को आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश में 9 विधायक सांसद बन गए हैं और समाजवादी पार्टी के एक विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता चली गई जिसकी वजह से कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

Assembly Bypolls 2024: नई दिल्ली। देशभर के 7 राज्यों में खाली पड़ी 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह से वोटिंग जारी है। इनके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन के बाद इन चुनावों में सत्ताधारी NDA को विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
किस राज्य में कितनी सीटों पर हो रहा उपचुनाव
Assembly Bypolls 2024: बिहार की रुपौली, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, माणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी, पंजाब की जालंध वेस्ट, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर, नालागढ़ सीटों पर वोटिंग जारी है।
Assembly Bypolls 2024: बता दें कि उत्तर प्रदेश में 9 विधायक सांसद बन गए हैं और समाजवादी पार्टी के एक विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता चली गई जिसकी वजह से कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। UP की करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर मीरापुर, फूलपुर, मझवा और सीसामऊ सीटों पर उपचुनाव होना है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


