Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Assam: असम में उग्रवादी हमला: पुलिस कमांडो कैंप पर ग्रेनेड अटैक, चार जवान घायल
Assam: असम: असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। तिनसुकिया जिले के जगुन इलाके में स्थित पुलिस कमांडो कैंप पर उग्रवादियों ने बड़ा हमला किया। इस हमले में पुलिस के चार जवान घायल हो गए, जिनका इलाज कैंप में ही चल रहा है।
Assam: ग्रेनेड और धमाकों से दहला इलाका
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कैंप पर एक के बाद एक कई ग्रेनेड फेंके। बताया जा रहा है कि करीब 5 बार हमले किए गए, जिनमें से 4 धमाके कैंप के अंदर हुए। धमाकों के बाद फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों को संदेह है कि कुछ हमले मोर्टार से भी किए गए।
Assam: उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ULFA (I) ने ली है। संगठन ने इसे “ऑपरेशन बुजोनी” नाम दिया है और मीडिया को पत्र भेजकर हमले की पुष्टि की है। यह इलाका असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
Assam: सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार झा मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। ऊपरी असम के कई इलाकों में भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
Assam: पहले भी हो चुके हैं हमले
गौरतलब है कि पिछले साल भी तिनसुकिया में सेना के कैंप पर हमला हुआ था, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। उस घटना की जिम्मेदारी भी इसी उग्रवादी संगठन ने ली थी।
Related Posts
More News:
- 1. Tuesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. MP News : एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. Arjun Rampal : ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अर्जुन रामपाल की दमदार एंट्री, विलेन के रोल में ऋषभ शेट्टी से होगी जबरदस्त भिड़ंत
- 4. UP Crime : जंगल में मिला BKU नेत्री का जला कंकाल, ब्लैकमेलिंग से परेशान आरोपी ने की हत्या, ऐसे खुला खौफनाक राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

