Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Assam-Kerala-Puducherry Assembly Elections: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 4 मई को आएगा रिजल्ट

कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए,

Vpb
Assam-Kerala-Puducherry Assembly Elections: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 4 मई को आएगा रिजल्ट
X

Assam-Kerala-Puducherry Assembly Elections: नई दिल्ली: देश के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों असम (Assam), केरल (Kerala) और केंद्रशासित पुडुचेरी (Puducherry) में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ। इन तीनों जगहों पर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले गए। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला।

मतदान प्रतिशत ने तोड़े रिकॉर्ड

मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीनों क्षेत्रों में अच्छी भागीदारी देखने को मिली। असम में शाम 5 बजे तक लगभग 84.42% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव से अधिक है। केरल में करीब 75.01% और पुदुचेरी में सबसे ज्यादा 86.92% वोटिंग दर्ज की गई। इससे साफ है कि मतदाताओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उत्साह बना हुआ है।

असम में कड़ा मुकाबला

असम में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस वापसी के लिए जोर लगा रही है। राज्य के 35 जिलों में 31,490 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

त्रिपुरा उपचुनाव भी शांतिपूर्ण

वहीं Tripura के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। यहां लगभग 79.84% मतदान दर्ज किया गया। कुल 46,142 मतदाताओं ने छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।

सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम

चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के साथ वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire