Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Assam Budget 2026-27: 2.85 लाख करोड़ का बजट, चाय किसानों को बड़ी राहत, PNG पर VAT घटाने का प्रस्ताव

Assam Budget 2026-27: 2.85 लाख करोड़ का बजट, चाय किसानों को बड़ी राहत, PNG पर VAT घटाने का प्रस्ताव
X

Assam Budget 2026-27: असम: असम विधानसभा में शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत किया। इस बजट का कुल आकार 2,85,084 करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार का कहना है कि इस बजट का उद्देश्य राज्य में विकास, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देना है।

चाय उत्पादकों और आम लोगों को राहत

बजट में छोटे चाय उत्पादकों को बड़ी राहत दी गई है। कृषि आय कर छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर वैट 14.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इससे घरों में गैस का उपयोग सस्ता होगा और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार, उद्योग और किसानों पर खास ध्यान

सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी है। युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों के लिए सिंचाई, कृषि मशीनीकरण, फसल विविधीकरण और बाजार सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। हैंडलूम और हस्तशिल्प क्षेत्र को भी नई सहायता मिलने की संभावना है।

राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होने का दावा

सरकार के अनुसार, असम की प्रति व्यक्ति आय 2015-16 में 60,817 रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,85,429 रुपये हो गई है। बजट में वित्तीय घाटे को घटाकर 419 करोड़ रुपये तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने पिछले वर्षों की सभी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का भी ऐलान किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire