Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Assam Assembly Election Results 2026 Updates: असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गौरव गोगोई चुनाव हारे, बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी ने बड़े अंतर से हराया,देखें बाकी सीटों पर कौन जीता-कौन हारा

Assam Congress State President, Gaurav Gogoi loses election

Assam Assembly Election Results 2026 Updates: असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गौरव गोगोई चुनाव हारे, बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी ने बड़े अंतर से हराया,देखें बाकी सीटों पर कौन जीता-कौन हारा
X

गुवाहाटी। Assam Assembly Election Results 2026 Updates: असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी बंपर जीत की ओर जाती नजर आ रही है। असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी ने उन्‍हें 23 हजार से ज्‍यादा वोटों के अंतर से हराया।

Assam Assembly Election Results 2026 Updates: वोटों की गिनती में पिछड़ने के बीच असम कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा, हम असम में पॉजिटिव रिजल्‍ट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम मतगणना के हर चरण पर नजर रखे हुए हैं। हमने राज्य भर में पर्यवेक्षक भेजे हैं, ताकि यदि किसी भी चरण में प्रशासन की ओर से कोई कमी दिखाई दे, तो हमें तुरंत सूचना मिल सके।

READ MORE-असम, बंगाल, पुदुचेरी में बीजेपी सरकार,तमिलनाडु में थलापति विजय सुपर स्टार, केरल में कांग्रेस आगे, newsplus21 पर देखें सबसे सटीक और तेज नतीजे

Assam Assembly Election Results 2026 Updates: गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद, हमारी टीमों ने देखा कि बिना इस्‍तेमाल हुई ईवीएम बिना ताला लगाए कमरों में रखे हुए थे। हमारी सीएलपी ने भी ऐसे कुछ मामले देखे, हमने प्रशासन की ओर से थोड़ी लापरवाही देखी है।

Assam Assembly Election Results 2026 Updates: बता दें कि, असम के बीजेपी बहुमत से काफी आगे निकलती दिखाई दे रही है। बीजेपी अब तक 9 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है वहीं 72 सीटों बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। हालांकि कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire