Create your Account
Asian News & News Plus 21 Present : विधायक सुनील सोनी ने की नारी शक्ति की तारीफ: "संस्कृति और आध्यात्म ने भारत को जोड़ा, महिलाएं हैं घर की लक्ष्मी"
- Rohit banchhor
- 10 Apr, 2025
विधायक ने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में प्रेरक सिद्ध होगा।
Asian News & News Plus 21 Present : रायपुर। विधायक सुनील सोनी ने "आज की नारी सम्मान 2025" समारोह में अपने भाषण की शुरुआत "भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, जय जय श्री राम" के उद्घोष के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति को देश की ताकत बताते हुए उनकी भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति का सम्मान करने का एक श्रेष्ठ मंच है, जो भारत की संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।
Asian News & News Plus 21 Present : सुनील सोनी ने कहा, "हमारे शास्त्रों में 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा होती है और हर समाज ने अपनी पूजा पद्धति को अपनाया है। सभी समाजों में देवियों की पूजा पहले की जाती है, क्योंकि वास्तव में महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं। यह संस्कार, संस्कृति और आध्यात्म ही है, जिसने हिंदुस्तान को बचाकर रखा और एकता के सूत्र में बांधा है।"
Asian News & News Plus 21 Present : पीएम मोदी की योजनाओं का जिक्र-
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शुरू की गई महिलाओं को लाभान्वित करने वाली योजनाओं ने देश में बदलाव लाया है। सुनील सोनी ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया, "जब मैं छात्र जीवन में प्रेसिडेंट था, तब अपने भाषण में कहा करता था कि जब तक देश की 50% महिला शक्ति काम में नहीं लगेगी, तब तक भारत समृद्ध नहीं होगा। लेकिन आज हमारा देश समृद्धि, विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।"
Asian News & News Plus 21 Present : महिलाओं का योगदान देश के लिए गौरव-
उन्होंने आगे कहा, "आज महिलाएं अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने में योगदान दे रही हैं, जो देश के लिए बहुत बड़ी बात है। एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 के द्वारा महिलाओं के इस योगदान का सम्मान किया जाना प्रशंसनीय है।" विधायक ने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में प्रेरक सिद्ध होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : दो मासूम बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, जांच में जुटी पुलिस
- 2. GT vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात की पारी शुरू, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 4. medical store band: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टोर बंद, रायपुर-बिलासपुर में नहीं खुलीं दुकानें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

