Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Asian News & News Plus 21 Present : विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- नारी सम्मान से ही भारत का विकास, एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 की पहल को सराहा...

यह आयोजन नारी सम्मान का प्रतीक है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

Asian News & News Plus 21 Present : विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- नारी सम्मान से ही भारत का विकास, एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 की पहल को सराहा...
X

Asian News & News Plus 21 Present : रायपुर। आज की नारी सम्मान 2025 समारोह में विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने भावपूर्ण संबोधन में नारी शक्ति को भारत और छत्तीसगढ़ के विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा, जय जय जगन्नाथ, जय जय श्रीराम के साथ मैं सभी को प्रणाम करता हूँ। जो माताओं-बहनों का सम्मान करेगा, वही भारत में राज करेगा, चाहे वह कोई भी हो।

Asian News & News Plus 21 Present : पुरंदर मिश्रा ने पुरुषों से अपील करते हुए कहा, कोई कहता है मैं दुर्गा मंदिर जा रहा हूँ, कोई कहता है लक्ष्मी मंदिर जा रहा हूँ। लेकिन पहले अपने घर की लक्ष्मी की पूजा करें, फिर मंदिर जाएं। अगर आपकी लक्ष्मी खुश रहेगी, तो आपका भंडार हमेशा भरा रहेगा। उन्होंने माताओं को समाज की नींव बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, जो माता कौशल्या की धरती है, माँ के प्यार, स्नेह और कृपा से समृद्ध है।

Asian News & News Plus 21 Present : माँ के आशीर्वाद से मिली सफलता-
अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए मिश्रा ने बताया, तीन साल की उम्र में मेरे पिता का देहांत हो गया था। जो कुछ मैंने पढ़ा-लिखा और यहाँ तक पहुँचा, वह सब माँ के आशीर्वाद और कृपा से हुआ। किसी भी समर्थवान पुरुष की प्रगति के पीछे माँ, बहन या बेटी का हाथ होता है। माँ कैकेयी ने भले ही राम को वनवास दिया, लेकिन उसी से वे मर्यादा पुरुषोत्तम बने।

Asian News & News Plus 21 Present : नारी शक्ति के बिना विकास असंभव-
उन्होंने जोर देकर कहा, बिना माता-बहनों के यह दुनिया शून्य है। भारत और छत्तीसगढ़ का विकास तभी संभव है, जब नारी का सम्मान हो। तरक्की करनी है तो माताओं-बहनों को सम्मान देना होगा। मिश्रा ने एशियन न्यूज़ के इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा, यह एक अनूठा और अभिनंदनीय कार्यक्रम है। इससे एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 तेजी से आगे बढ़ेगा, क्योंकि सभी माता-बहनों का आशीर्वाद आपके साथ है। जो महिलाओं का सम्मान करेगा, वही भारत में राज करेगा। अंत में उन्होंने एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, यह आयोजन नारी सम्मान का प्रतीक है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire