Asian News & News Plus 21 Present : लक्ष्मी राजवाड़े ने की आज की नारी सम्मान की तारीफ, एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 को बताया बेटियों के लिए बड़ा मंच...
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 के इस कार्यक्रम को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Asian News & News Plus 21 Present : रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज की नारी सम्मान 2025 समारोह को संबोधित करते हुए एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस आयोजन को नारी शक्ति के लिए एक बड़ा मंच करार देते हुए इसकी जमकर सराहना की। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 के इस कार्यक्रम को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
Asian News & News Plus 21 Present : आज की नारी सम्मान नामक यह आयोजन एक विशाल मंच है। जब हमारी बेटियां अपने आप को इस मंच पर प्रदर्शित करती हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मैं एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 को विशेष रूप से बधाई देती हूं। उन्होंने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की।


