Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Asian News & News Plus 21 Present : मम्माज बॉय से सफल विधायक तक, अनुज शर्मा ने नारी योगदान को बताया जीवन का आधार...

मैं आज की नारी कार्यक्रम के लिए एशियन न्यूज़ न्यूज प्लस 21 को साधुवाद देता हूँ।

Asian News & News Plus 21 Present : मम्माज बॉय से सफल विधायक तक, अनुज शर्मा ने नारी योगदान को बताया जीवन का आधार...
X

Asian News & News Plus 21 Present : रायपुर। आज की नारी सम्मान 2025 समारोह में विधायक अनुज शर्मा ने नारी शक्ति को अपनी सफलता का आधार बताते हुए एक भावपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने एशियन न्यूज़ और न्यूज प्लस 21 को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा, मैं आज की नारी कार्यक्रम के लिए एशियन न्यूज़ न्यूज प्लस 21 को साधुवाद देता हूँ। यह महिलाओं के सम्मान का बेहतरीन मंच है।

Asian News & News Plus 21 Present : आई एम मम्माज बॉय-
अनुज शर्मा ने अपने जीवन में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए कहा, मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि मैं मम्माज बॉय हूँ। कम उम्र में पिता को खोने के बाद जो कुछ भी मैं आज हूँ, अपनी माँ के आशीर्वाद से हूँ। उन्होंने आगे अपनी पत्नी की भूमिका को भी रेखांकित किया और मजाकिया अंदाज में कहा, पत्नी को शायद आपत्ति हो कि सारा क्रेडिट माँ को दे रहा हूँ, लेकिन मैंने हमेशा उनसे कहा है- माँ ने मुझे बनाया और तुमने संवारा।

Asian News & News Plus 21 Present : बेटियों को बताया जीवन का आभूषण-
शर्मा ने अपनी दो बेटियों का जिक्र करते हुए कहा, सफलता हासिल करना अलग बात है, लेकिन उसे बरकरार रखना दूसरी बात है। अगर मैं कुछ बरकरार रख पाया हूँ, तो उसमें मेरी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं, मेरी बेटियाँ कहती हैं हमारा क्या? तो मैं कहता हूँ- माँ ने बनाया, पत्नी ने संवारा और बेटियों ने मुझे सजाया।

Asian News & News Plus 21 Present : नारी शक्ति से बढ़ता है विकास-
उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा, जिस घर में महिलाएँ ज्यादा होती हैं, वहाँ ग्रोथ की संभावना तेजी से बढ़ती है। महिलाएँ घर का ऐसा वातावरण बनाती हैं, जो आपके करियर को ऊँचाइयों तक ले जाता है। मैं अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपने परिवार की महिलाओं को देता हूँ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire