Breaking News
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
Asian News और News Plus21 का "आज की नारी सम्मान सीजन- 3"... 08 मार्च को, महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित होंगी नारी शक्ति
रायपुर। Asian News और News Plus21 के आज की नारी सम्मान.. सीजन 01 और 02 की आपार सफलता के बाद सीजन.03 का भव्य आयोजन महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में 08 मार्च को होगा। कार्यक्रम में कई मंत्री और प्रदेश की ख्याति प्राप्त विभूतियां मंच पर विराजमान होंगी। Asian News कार्यक्रम का आयोजन SINGHANIA SAROVAR PORTICO में शाम 5:00 से शुरु होगा। बता दें कि एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत प्रदेश की उन महिलाओं की सम्मानित करने का संकल्प लिया है, जिन्होंने समाज में प्रेरणादायक योगदान दिया है।
आज की नारी सम्मान.. सीजन 01 और 02 में एशियन न्यूज और न्यूजप्लस21 के मंच पर समाज के अलग- अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें बस्तर, सरगुजा जैसे जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों की महिलाओं को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मान का मंच प्रदान किया गया। Asian News यह कार्यक्रम उन प्रेरणादायी महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने समाज, शिक्षा, विज्ञान, कला, प्रशासन, उद्यमिता, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
आज की नारी सम्मान सीजन.03 का उद्देश्य समाज की उन सशक्त महिलाओं को मंच प्रदान करना है जिन्होंने अपने कार्यों से नई मिसाल कायम की है, ताकि वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें। हमारा मानना है कि ऐसे प्रयासों से अन्य महिलाएं भी महिल सशक्तिकरण के कार्य करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
सम्मान की श्रेणियां
1.महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में
2. शिक्षा के क्षेत्र में
3.जन नायिका नारी सम्मान में
4.कानून एवं न्याय के क्षेत्र में
5.महिला अधिकार के क्षेत्र में
6.वीरता एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में
7.लेखिका/पुस्तक लेखन के क्षेत्र में
8.मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
9.कला के क्षेत्र में/फिल्म निर्माता/नायिका
10.जन जागरुकता के क्षेत्र में
11.विज्ञान के क्षेत्र में
12.साहित्य के क्षेत्र में महिला सम्मान
13.पत्रकारिता/प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में
14.खेल के क्षेत्र में
15.शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान
16.बालिका शिक्षा प्रोत्साहन सम्मान
17.महिला उद्यमी गौरव सम्मान
18.स्व सहायता समूह नेतृत्व सम्मान
19.लघु एवं कुटीर उद्योग सम्मान
20.पर्यावरण संरक्षण सम्मान
21. आजीवन जन सेवा सम्मान
22.प्रशासनिक नेतृत्व सम्मान
23.आदिवासी उत्थान सम्मान
24.मानव अधिकार/सामाजिक न्याय सम्मान
25.मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सम्मान
नोट:-
Asian News आज की नारी सम्मान सीजन.03 के नामांकन के लिए अलग से गूगल शीट जारी की जाएगी, जिसमें महिलाएं व्यक्तिगत अथवा समूह में अपना इनरोल करा पाएंगी। तो आइए, नारी शक्ति का उत्सव मनाएं और प्रेरणा को सम्मान दें।
अधिक जानकारी और इनरोलमेंट के लिए संपर्क करें:- भावेश तिवारी. 78801-12340, अंकुर द्विवेदी.79873-00661
नामांकन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, दो की मौके पर मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझ रहे
- 2. CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार पत्नी की मौत, पति गंभीर
- 3. CG News : नक्सलियों के ‘गढ़’ गोगुंडा पहाड़ पर सुरक्षाबलों का कब्जा, टॉप कमांडर रमन्ना का 20 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त
- 4. Horoscope: हनुमान जी इन जातकों का बेड़ा लगाएंगे पार, पढ़े दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.


