Create your Account
भोपाल पहुंचे एशियाई शेर, दीदार के लिए पर्यटक बेसब्र
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 2 बाघों के बदले गुजरात से 2 एशियाई शेर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गुजरात ने आखिरकार 2 शेर मध्य प्रदेश को भेजे हैं। गुजरात के जूनागढ़ सक्करबाग जू से एशियाटिक लॉयन का जोड़ा करीब एक हजार किमी का सफर तय कर वन विहार पहुंचा। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को क्वारंटाइन में रखा गया है। फिलहाल पर्यटक इनका दीदार नहीं कर सकेंगे। वन विहार नेशनल पार्क के सहायक संचालक ने कहा कि अभी इन शेरों को निगरानी में रखा जाएगा।
इसके बाद इन शेरों को बाड़े में लाया जाएगा, जिसके बाद दर्शक इनका दीदार कर सकेंगे। वहीं, वन विहार में एशियाटिक लॉयन का जोड़ा देखने के लिए पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों की मानो तो 21 दिनों बाद पर्यटकों को शेरो का दीदार हो पाएगा। बता दें कि, एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन शेरों को वन विहार नैशनल पार्क भोपाल लाया गया है। इनके बदले में वन विहार से बाघ का जोड़ा वहां भेजा गया था। वन विहार के डॉक्टरों और विशेषज्ञों की 9 सदस्यीय टीम दो विशेष वाहनों में लॉयन के इस जोड़े को लेकर वन विहार पहुंची।
दोनों की उम्र तीन वर्ष है। अधिकारियों के मुताबिक इन्होंने मीट भी खाया। गुजरात से एशियाटिक लॉयन का जोड़ा आने के साथ ही वन विहार में सत्या, गंगा और नंदी सहित शेरों की संख्या 5 हो गई है। इनमें 2 नर और 3 मादा हैं। बता दें कि जूनागढ़ से शेर लाने की कवायद पिछले पांच सालों से चल रही थी। लिखित अनुबंध के बावजूद जूनागढ़ जू प्रबंधन तीन बार मुकर चुका था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 2. UP News : पलभर की लापरवाही पड़ी भारी, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
- 3. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 4. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

