Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Asian Champions Trophy: भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, कोरिया को 4-1 से हराया, कल चीन से होगा फाइनल मुकाबला

Asian Champions Trophy: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने सोमवार को

Asian Champions Trophy:  भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, कोरिया को 4-1 से हराया, कल चीन से होगा फाइनल मुकाबला
X
हुलुनबुइर (China) । Asian Champions Trophy: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने सोमवार को यहां दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

Asian Champions Trophy: भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (19वें और 45वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया।


Asian Champions Trophy: भारत मंगलवार को होने वाले फाइनल में मेजबान चीन से भिड़ेगा। भारत ने लीग चरण के मैच में चीन को 3-0 से हराया था। इससे पहले चीन ने दिन के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराया था। तीसरे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में पाकिस्तान और कोरिया की टीम आमने सामने होंगी। यह मैच भी मंगलवार को ही खेला जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire