Create your Account
Asia Cup Men Hockey: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, चीन को 4-3 से धूल चटाई, कप्तान हरमनप्रीत के पेनल्टी स्ट्रोक ने दिलाई जीत
Asia Cup Men Hockey: राजगीर (बिहार)। भारत ने शुक्रवार को एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल के बदौलत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। डु शिहाओ (12'), चेन बेनहाई (35') और गाओ जीशेंग (42') ने चीन के लिए गोल किए।
पहले क्वार्टर के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने दो मिनट में दो गोल दागकर हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली। हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा।
चीन के लिये डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किये । पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया। चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन, हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को जीत दिलाई। एशिया कप पुरुष हॉकी के बारहवें संस्करण में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला चीन से हुआ। उसके बाद 31 अगस्त को जापान से और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेंगे। पूल ए में, भारत-चीन मैच के अलावा, जापान और कजाकिस्तान भी पहले दिन भिड़ेंगे। जबकि, पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. BCCI IPL 2026 Advisory : खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का सख्त फरमान, सुरक्षा और एंटी-करप्शन को लेकर बड़ा कदम
- 2. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, SDM ऑफिस का क्लर्क 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, मासूम गंभीर
- 4. KING : ‘किंग’ के सेट से एक और वीडियो लीक, समंदर किनारे शाहरुख-दीपिका का रोमांटिक सीन वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

