Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ASI Suspend : खाकी पर लगा दाग, एसएसपी ने रिश्वतखोर एएसआई को किया सस्पेंड, लापता बेटी की मां से कर रहा था पैसे की डिमांड...

रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया।

ASI Suspend : खाकी पर लगा दाग, एसएसपी ने रिश्वतखोर एएसआई को किया सस्पेंड, लापता बेटी की मां से कर रहा था पैसे की डिमांड...
X

ASI Suspend : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक शर्मनाक घटना ने पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोटा थाना क्षेत्र में एक मां अपनी 16 वर्षीय लापता बेटी को खोजने के लिए चार महीने से थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन मदद के बजाय थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हेमंत पाटले ने उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया।

ASI Suspend : बता दें कि कोटा थाना क्षेत्र की एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले चार महीनों से लापता है। हताश मां ने अपनी बेटी की तलाश में कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि लड़की राजस्थान में है। यह जानकारी मिलने के बाद महिला बार-बार थाने पहुंचकर अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगा रही थी। इसी दौरान एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि बेटी को राजस्थान से लाने के लिए खर्चा आएगा।

ASI Suspend : उसने दावा किया कि उसे और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को राजस्थान जाना होगा, जहां रहने-खाने और यात्रा के लिए 20 हजार रुपये चाहिए। लाचार मां ने मजबूरी में एएसआई को रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपये दे दिए। जिसका वीडियो सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में रिश्वतखोरी की पुष्टि होने पर एसएसपी ने एएसआई हेमंत पाटले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire