Create your Account
बिग ब्रेकिंग: 3500 रुपए की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, सिविल लाइन थाने का मामला
विदिशा। ASI arrested while taking bribe of Rs 3500: लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई ने संजय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मामला मध्यप्रदेश के विदिशा का है। बताया जा रहा है कि विक्रम अहिवार पर 10 जनवरी को लूट और मारपीट का मुकदमा कायम हुआ था। जिसकी विवेचना सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान द्वारा सिविल लाइन थाने में की गई थी। इसके बाद 16 जनवरी को विक्रम जेल से छूटकर वापस आ गया। जिसके बाद से एएसआई द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। 
ASI arrested while taking bribe of Rs 3500: 3500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया
विक्रम ने भोपाल लोकायुक्त में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एएसआई को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले भी कई मामलों में एएसआई संजय सिंह चौहान के ऊपर कार्रवाई हो चुकी है।
ASI arrested while taking bribe of Rs 3500: इधर, फरियादी विक्रम अहिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है रि एएसआई ने उस पर चोरी का केस लगाया था। साथ ही गांजा रखने का आरोप भी था। विक्रम द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई। जिसके बाद एक्शन लेते हुए लोकायुक्त ने 3500 सौ रुपए की रिश्वत लेते हुए एएसआई को धर दबोचा। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, गरियाबंद एवं रायपुर का किया सम्मान
- 2. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 3. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 4. Raipur City News: बारिश से रायपुर-दुर्ग मार्ग प्रभावित, चंदनीडीह नाला उफान पर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, इन मार्गों पर डायवर्सन लागू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

