Create your Account
बुजुर्गों का ख्याल रखेंगी आशा कार्यकर्ताएं, घर-घर से होगा सर्वे, उसके आधार पर डॉक्टर देंगे उपचार
- Rohit banchhor
- 16 Feb, 2025
जिससे कि वे समुदाय स्तर पर इन सेवाओं की प्रदायगी और अधिक दक्षता के साथ प्रदान कर सकें।
MP News : भोपाल। राजधानी में 60 साल से ऊपर बीमार बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। इनकी सेहत कैसी है। इसका प्राथमिक तौर पर पूरा ख्याल आशा कार्यकर्ता रखेंगी। इनकी जानकारी पर विभाग डाक्टरों के माध्यम से उचित उपचार देगा। इसमें पेलिएटिव केयर सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल और पेलिएटिव केयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिससे कि वे समुदाय स्तर पर इन सेवाओं की प्रदायगी और अधिक दक्षता के साथ प्रदान कर सकें।
MP News : पूर्व में चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार आशा कार्यकर्ता समुदाय का एक महत्वपूर्ण अंग है। उनके माध्यम से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक परामर्श सेवाएं मरीजों को दी जावेगी। इसके अलावा टर्ट सांस फूलनारमा मितली उल्टी दस्त, घाव देखभाल, बैकसोर, पेरेनियम केयर सलाह भी दी जाएगी। हृदय रोग, कैंसर, गंभीर श्वसन रोग, एड्स, डायबिटीज के मरीजों में होती है। इसके अलावा किडनी में खराबी, लीवर की पुरानी बीमारी, रूमेटाइड आर्थराइटिस, न्यूरोलॉजिकल रोग, मनोभ्रंश, जन्मजात विसंगतियों और दवा प्रतिरोधी टीबी शामिल है।
MP News : कार्यक्रम के तहत 60 से ऊपर वाले लोगों की जानकारी केसशीट में संधारित की जाएगी। वृद्धजनों की प्रत्येक 6 माह में जांच होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पैलिएटिव केयर सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। ताकि वे मरीज में दिखने वाले गंभीर लक्षणों की शीघ्र पहचान कर उसे पैलिएटिव देखभाल सेवाएं दे सके। पेलिएटिव केयर देकर मरीज को अस्पताल में भर्ती होने का संभावनाओं को भी न्यूनतम किया जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 2. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 3. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 4. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

