Create your Account
Asha Bhosle Last Rites : पंचतत्वों में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Asha Bhosle Last Rites : मुंबई: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का सोमवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर पंचतत्वों में विलीन हो गया। सुबह उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया शव तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।
Asha Bhosle Last Rites : अंतिम यात्रा में शामिल हुए
सेलिब्रिटी आशा भोसले की अंतिम यात्रा में आमिर खान, विक्की कौशल समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और संगीत जगत के दिग्गज शामिल हुए। उनके एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस भी श्मशान घाट पहुंचे थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Asha Bhosle Last Rites : 82 साल के करियर में 12,000 से ज्यादा गाने
आशा भोसले ने 82 वर्षों के लंबे संगीत करियर में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने हिंदी के अलावा कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण समेत 100 से ज्यादा सम्मानों से नवाजा गया था। रविवार को 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आशा भोसले की यादें और उनके अमर गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Sunday Horoscope: रविवार को इन राशियों के जातकों का खुलेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 552 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

