Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Asaram Bapu Bail : आसाराम बापू को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तें भी तय की...

अब सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को उनके स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत दी है, लेकिन यह शर्तें उनके जेल से बाहर रहने के दौरान लागू रहेंगी।

Asaram Bapu Bail : आसाराम बापू को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तें भी तय की...
X

Asaram Bapu Bail : नई दिल्ली। राजस्थान की जोधपुर जेल में लंबे समय से बंद आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अदालत ने आसाराम को उनकी बिगड़ी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जमानत दी है। अब आसाराम 31 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे, लेकिन उन्हें कुछ शर्तों के तहत जमानत दी गई है।

Asaram Bapu Bail : बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को रिहाई के बाद कई शर्तें लागू की हैं। अदालत ने आदेश दिया है कि जेल से बाहर रहने के दौरान आसाराम बापू किसी भी प्रकार से सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न ही उन्हें नष्ट करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि वह अपने अनुयायियों से संपर्क नहीं कर सकेंगे। आसाराम बापू को उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दी गई है। इसके पहले, उन्हें इलाज के लिए महाराष्ट्र भी ले जाया गया था। इस बीच, उनके बेटे को गुजरात हाईकोर्ट ने बीमारी के कारण मिलने की अनुमति दी थी।

Asaram Bapu Bail : आसाराम बापू का मामला-
आसाराम बापू को 31 अगस्त 2013 को राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। पीड़िता की शिकायत पर आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और बाद में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, 2023 में गुजरात की अदालत ने आश्रम में एक महिला के साथ रेप करने के मामले में भी आसाराम को दोषी ठहराया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को उनके स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत दी है, लेकिन यह शर्तें उनके जेल से बाहर रहने के दौरान लागू रहेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire