Breaking News
Create your Account
Asam vidhaanasabha chunaav: असम, केरल और पुदुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार,आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत, 9 को मतदान..4 मई को आएंगे नतीजे
- Pradeep Sharma
- 07 Apr, 2026
Asam vidhaanasabha chunaav: नई दिल्ली। असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार 7 मार्च शाम समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को
Asam vidhaanasabha chunaav: नई दिल्ली। असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार 7 मार्च शाम समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए।
Asam vidhaanasabha chunaav: असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुदुचेरी की 30 सीटों के लिए वोटिंग गुरुवार को एक ही चरण में होगी। केरल में 1.32 करोड़ पुरुषों, 1.39 करोड़ महिलाओं और 273 तृतीय लिंग सहित कुल 2.71 करोड़ मतदाता तथा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। यह चुनाव 140 सीट के लिए मैदान में उतरे 890 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेगा।
keral vidhaanasabha chunaav: केरल में दिग्गजों का जोरदार प्रचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए। राज्य की राजनीति पर लंबे समय से कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और माकपा नीत एलडीएफ का दबदबा रहा है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राज्य में प्रचार किया। सत्तारूढ़ एलडीएफ के प्रचार अभियान का नेतृत्व माकपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया।
Nominations In Tamil Nadu पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में आज नामांकन पत्रों की जांच
वहीं, आज तमिलनाडु में एक चरण के मतदान और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कल खत्म हो गई, जबकि उम्मीदवार गुरुवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराई जाएगी। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतगणना 4 मई को होगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : खुशियों के बीच छाया मातम, थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल
- 2. Mohsina Kidwai Passes Away: कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का निधन, छत्तीसगढ़ से रह चुकी हैं राज्यसभा सदस्य
- 3. RR vs MI IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स पहले बैटिंग करेगी, बारिश के कारण 11-11 ओवर का मुकाबला
- 4. CSK vs DC IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीम की डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

