Create your Account
Arvind Kejriwal resignation: अरविंद केजरीवाल आज देंगे इस्तीफा, सुबह 11 बजे AAP विधायकों की बैठक में तय होगा नए CM का नाम
Arvind Kejriwal resignation: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज, सोमवार(17 सितंबर को) अपने पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल ने 11:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद केजरीवाल 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
Arvind Kejriwal resignation: सूत्रों के अनुसार, आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से किसी एक को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उम्मीद है कि इस सप्ताह नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी हो जाएगा। केजरीवाल का इस्तीफा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा।
इस्तीफे के बाद क्या करेंगे केजरीवाल
Arvind Kejriwal resignation: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद केजरीवाल का पूरा ध्यान हरियाणा विधानसभा चुनाव पर रहेगा। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बने रहेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल हरियाणा के सिरसा जिले के सिवानी गांव के रहने वाले हैं, इसलिए वहां उनका विशेष प्रभाव है। इसके बाद उनका ध्यान झारखंड और महाराष्ट्र के चुनावों पर भी रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 2. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
- 3. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 4. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

