Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए 15-15 करोड़ रुपए देने के फोन कॉल वाले बयान पर फंसे अरविंद केजरीवाल, ACB ने दिया नोटिस, पूछे ये 5 सवाल

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें आने से प​हले आप नेता व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त बीजेपी द्वारा 15-15 करोड़ रुपए के आफर वाले बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं।

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए 15-15 करोड़ रुपए देने के फोन कॉल वाले बयान पर फंसे अरविंद केजरीवाल, ACB ने दिया नोटिस, पूछे ये 5 सवाल
X

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें आने से प​हले आप नेता व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त बीजेपी द्वारा 15-15 करोड़ रुपए के आफर वाले बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में आज ACB ने उनके निवास पर नोटिस चस्पा किया, और पांच सवालों के जवाब मांगे हैं।

Arvind Kejriwal: बता दें कि एसीबी टीम शुक्रवार दोपहर उनके आवास पर पहुंची तो वे नहीं मिले, लेकिन एसीबी की टीम ने उन्हें नोटिस दे दिया। एसीबी की टीम ने केजरीवाल से 5 सवाल पूछे हैं। दरअसल, एलजी ने आप के इन आरोपों की जांच के लिए ACB को निर्देश दिए थे। अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम काफी देर बाहर खड़ी रही लेकिन बाद में वापस लौट गई।

Arvind Kejriwal: ACB ने केजरीवाल से क्या-क्या पूछे सवाल

1.किस-किस को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है उनके नाम बताएं। क्या उनके एक्स अकाउंट पर दो पोस्ट किया गया है, वह क्या उन्होंने किया है या उनकी टीम के किसी सदस्य ने किया है।

2.क्या अरविंद केजरीवाल अपने एक्स पर किए गए पोस्ट के साथ हैं और ये सारे आरोप उनके खुद के ही हैं या नही?

3.अरविंद केजरीवाल ये भी बताएं कि जिस नंबर से उनके विधायकों और उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ रुपये की रिश्वत का कॉल आया है, वह नंबर किसका है।

4.इसके अलावा उन्हें वे सारे नंबर्स भी बताने होंगे।

5.इस आरोप से जुड़े उनके या उनकी पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जानकारी भी ACB के साथ शेयर करें।




Arvind Kejriwal: हम देंगे ACB के नोटिस का जवाब


AAP के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि पिछले 1.5 घंटे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम यहां पर बैठी हुई थी। जब वे यहां आए तब उनके पास न कोई स्टैंप थी, न कोई पेपर था और न ही कोई नोटिस था। उन्होंने ऊपर से निर्देश लिए और 1.5 घंटे में नोटिस बाहर से तैयार होकर मंगवाया गया। वे नोटिस तामील करके गए हैं जिसका हम जवाब देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire