Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Arvind Kejriwal: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 13 निगम पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान

Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। Delhi 13 municipal councilors resigned: आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 13 निगम पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान
X

Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। Delhi 13 municipal councilors resigned: आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की है। पार्षदों ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर नगर निगम को ठीक से ना चला पाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है क जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम पार्टी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

Delhi 13 municipal councilors resigned: नई पार्टी का ऐलान

पार्षदों ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होगा और मुकेश गोयल को पार्टी का नेता चुना गया है। पार्षदों ने बताया कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकिट से चुने गए थे लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire