Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, चार जवानों की मौत

बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, चार जवानों की मौत
X

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब सेना का एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा दोपहर के समय बांदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुआ, जब सेना का ट्रक फिसलन की वजह से पहाड़ी से नीचे गिर गया। इस घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

घटनास्थल पर जांच जारी है, और अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से हो रही खराब मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire