Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमला में सेना को बड़ी कामयाबी, कुलगाम में 3 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमला में सेना को बड़ी कामयाबी, कुलगाम में 3 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
X

Pahalgam terror attack: जम्मू। 3 Terrorists Arrested in Kulgam: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में जवानों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली हे। कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुलगाम के कैमोह इलाके के थोकेपारा से उनका पकड़ा है।

Pahalgam terror attack: यह गिरफ्तारी पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें 28 लोगों की जान चली गई थी। यह हमला पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ था। माना जा रहा है कि आतंकी हमले से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Pahalgam terror attack: बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान रखते हुए आने और जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire