Breaking News
:

सशस्त्र सैन्य समारोह आज, भारतीय सेना अपनी शौर्य और अदम्य साहस का करेगी प्रदर्शन

सशस्त्र सैन्य समारोह

रायपुर: रायपुर में पहली बार ऐतिहासिक सैन्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारतीय सेना अपनी शौर्य और अदम्य साहस का अद्भुत प्रदर्शन करेगी। यह कार्यक्रम राजधानी के साइंस कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ कुछ ही देर में किया जाएगा।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, साय कैबिनेट के मंत्रीगण और विधायक शामिल होंगे। भारतीय सेना भीष्म टी-90 टैंक, तोपों और अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगी, जो सेना की ताकत और नवीनतम तकनीक को दर्शाएंगे। कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर की मदद से जवान पैराशूट लैंडिंग का प्रदर्शन करेंगे, जो दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा।




इस सैन्य समारोह को देखने के लिए दर्शकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा बन सकें। यह आयोजन भारतीय सेना के साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो पहली बार रायपुर में हो रहा है। इस समारोह के साथ शहरवासियों को सेना के शौर्य को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us