Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Arijit Singh New Song: ‘एक दिन’ में छाएगा अरिजीत सिंह की आवाज का जादू, आमिर खान संग म्यूजिकल कोलैबोरेशन से फैंस उत्साहित

Arijit Singh New Song: ‘एक दिन’ में छाएगा अरिजीत सिंह की आवाज का जादू, आमिर खान संग म्यूजिकल कोलैबोरेशन से फैंस उत्साहित
X

मुंबई साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ में अब बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज जुड़ गई है। इस खास म्यूजिकल कोलैबोरेशन के लिए आमिर खान ने खुद अरिजीत सिंह के साथ काम किया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। फिल्म का म्यूजिक सेशन अरिजीत सिंह के होमटाउन में आयोजित किया गया था।

इससे पहले खबरें आई थीं कि अरिजीत अपनी प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, लेकिन आमिर खान के साथ इस मुलाकात ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया और साफ कर दिया कि यह सिर्फ फिल्म के खास म्यूजिक प्रोजेक्ट के लिए थी। फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

कहानी एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें जुनैद एक इंट्रोवर्ट और थोड़ा अजीब से किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी आत्मविश्वासी और नेचुरल लड़की की भूमिका निभा रही हैं। पहले ही जारी टीजर में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा, ‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और मंसूर खान की फिल्मी जोड़ी भी लंबे समय बाद फिर से साथ आ रही है।

इससे पहले दोनों ने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार रोमांटिक फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज होगी और अरिजीत सिंह की आवाज इसे और भी खास बना देगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire