Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दिनदहाड़े डबल मर्डर से दहला क्षेत्र, हाईवे पर ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की गोली मारकर हत्या...

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।

दिनदहाड़े डबल मर्डर से दहला क्षेत्र, हाईवे पर ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की गोली मारकर हत्या...
X
UP Crime : सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में शनिवार को पंचकूला-देहरादून हाईवे पर दिनदहाड़े डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। पंजाब के रोपड़ से हरिद्वार के रुड़की जा रहे एक ट्रक के चालक और कंडक्टर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे एसएसपी रोहित सजवान समेत अन्य अधिकारियों ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतकों में ट्रक चालक शोएब, निवासी गंगोह, सहारनपुर और हेल्पर दानिश, निवासी सिकंदरपुर, हरिद्वार शामिल हैं।


UP Crime : बता दें कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। जब बजरी से भरा 18 टायर ट्रक पंचकूला-देहरादून हाइवे पर लाखनौर कट के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले ट्रक को ओवरटेक किया और फिर उसे रुकवाकर चालक और हेल्पर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर मौके में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस ने ट्रक के बाहर छह से ज्यादा खोखे बरामद किए, जो इस बात का संकेत देते हैं कि हमलावरों ने बेरहमी से फायरिंग की थी।


UP Crime : प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत-
हाईवे पर इस हत्याकांड को देखकर राहगीरों में खौफ का माहौल बन गया। कुछ लोग जान बचाने के लिए पास के जंगल में भाग गए, तो कुछ ने अपने वाहनों की गति बढ़ा दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंच चुके हैं।


UP Crime : हत्या की वजह का पता लगाने के लिए गठित की गई तीन टीमें-
इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि हत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में खुलासा होने की उम्मीद है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire