Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Aprilia Scooters : मिलिट्री लुक में लॉन्च हुए Aprilia के नए स्पोर्टी स्कूटर, 174cc इंजन और दमदार स्टाइल से मचाएंगे धमाल

जो अपने दमदार लुक और परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में हैं।

Aprilia Scooters : मिलिट्री लुक में लॉन्च हुए Aprilia के नए स्पोर्टी स्कूटर, 174cc इंजन और दमदार स्टाइल से मचाएंगे धमाल
X

Aprilia Scooters : नई दिल्ली। स्पोर्टी स्कूटर पसंद करने वाले युवाओं के लिए Aprilia ने भारतीय बाजार में अपने दो नए खास एडिशन स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने SR 125 Tribute Edition और SR 175 Tribute Edition को आकर्षक मिलिट्री-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ पेश किया है, जो अपने दमदार लुक और परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में हैं।

इन नए ट्रिब्यूट एडिशन स्कूटर्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.17 लाख रुपये और 1.24 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि दोनों मॉडल्स में मैट मिलिट्री ग्रीन कलर, कैमोफ्लाज ग्राफिक्स और रेड-येलो स्ट्राइप्स का उपयोग किया गया है, जिससे इन्हें एक अलग और आक्रामक पहचान मिलती है।

मिलिट्री थीम ने बढ़ाया स्टाइल फैक्टर-

Aprilia ने इन स्कूटर्स को खास तौर पर युवाओं और एडवेंचर लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। 14 इंच के अलॉय व्हील्स पर दिए गए रेड एक्सेंट्स और कैमोफ्लाज डिजाइन इन्हें सड़क पर सबसे अलग बनाते हैं।

SR 125: शहर के लिए दमदार विकल्प-

SR 125 Tribute Edition में 124cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10.6 hp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे शहर में राइडिंग आसान और स्मूद बनती है।

SR 175: ज्यादा पावर, ज्यादा रोमांच-

परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए SR 175 Tribute Edition में 174cc का इंजन दिया गया है, जो 13.2 hp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड करीब 95 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

फीचर्स में भी नहीं कोई कमी-

दोनों स्कूटर्स में आधुनिक फीचर्स का भरपूर पैकेज मिलता है। इनमें कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग सिस्टम और सिंगल-चैनल ABS जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी ने डिजाइन को नया रूप दिया है, जबकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप को पहले जैसा ही रखा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire