Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Aprilia RS 457 और Tuono 457 की कीमतों में बड़ी कटौती, नया GP रेप्लिका एडिशन भी भारतीय बाजार में लॉन्च

Aprilia RS 457 launch

Aprilia RS 457 और Tuono 457 की कीमतों में बड़ी कटौती, नया GP रेप्लिका एडिशन भी भारतीय बाजार में लॉन्च
X

नई दिल्ली। अप्रिलिया इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी दो सबसे लोकप्रिय मिडिल-वेट बाइक्स - RS 457 और Tuono 457 - की कीमतों में बड़ी राहत दी है। पिछले साल जीएसटी रिवीजन के बाद बढ़ी हुई कीमतों को सुधारते हुए कंपनी ने Aprilia RS 457 की एक्स-शोरूम कीमत 29,000 रुपये घटाकर अब 4.22 लाख रुपये कर दी है। वहीं, Tuono 457 की कीमत 27,000 रुपये कम करके 3.97 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा कंपनी ने RS 457 का नया टॉप-एंड GP Replica वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपये है।

2026 मॉडल के RS 457 में तीन नए आकर्षक कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं - कोरल ब्लू स्वेव (Coral Blue Swerve), आर्सेनिक येलो (Arsenic Yellow) और GP Replica थीम। पुराने कलर जैसे प्रिज्मीय डार्क, ओपलेसेंट लाइट और रेसिंग स्ट्राइप्स भी उपलब्ध रहेंगे। आर्सेनिक येलो में डार्क बेस के साथ येलो डिटेलिंग, जबकि कोरल ब्लू में ब्राइट ब्लू बॉडी और रेड ग्राफिक्स के साथ रेड फिनिश्ड व्हील्स दिए गए हैं, जो RS 660 के ब्लू मार्लिन थीम से प्रेरित हैं।

GP Replica वेरिएंट में रेसिंग-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, साथ ही बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड मिलता है। सामान्य वेरिएंट में क्विकशिफ्टर के लिए अतिरिक्त 25,000 रुपये चुकाने पड़ते हैं। GP Replica स्टैंडर्ड RS 457 से करीब 15,000 रुपये महंगा है, लेकिन इसमें प्रीमियम फीचर्स और लुक शामिल हैं।



दोनों बाइक्स में 457 cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन है, जो 47.6 PS पावर और 43.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच, ट्विन-बीम अल्यूमिनियम फ्रेम, प्रीलोड एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, ड्यूल-चैनल ABS, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन राइडिंग मोड्स, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑल-LED लाइट्स और 13 लीटर फ्यूल टैंक जैसी खूबियां हैं।

कीमत में कटौती और नए कलर-वेरिएंट से अप्रिलिया ने स्पोर्ट्स और नेकेड बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। यह फैसला उन राइडर्स के लिए खुशखबरी है जो पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर से भरपूर मिडिल-वेट बाइक तलाश रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire