Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Apple VS Google: आपको Apple iPhone 16 खरीदना चाहिए या Google Pixel 9 Pro, कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए है बेहतर, यहां जानें डिफरेंस
Apple VS Google: टेक डेस्क: हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 16 सीरीज के साथ, एप्पल ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में उतार दिया है, जिसमें A18 Bionic चिप और AI पावर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं। यह फोन Pixel 9 जैसे कई स्मार्ट फ़ोन प्रतिस्पर्धियों को टक्कर देगा। तो आइए जानते हैं कि iPhone 16 और Pixel 9 में कौन सा फोन किस मामले में बेहतर है।
Apple VS Google: कीमत:
iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है, जबकि Pixel 9 का 256GB वेरिएंट 79,999 रुपये में उपलब्ध है। इस प्रकार, दोनों फोन के बेस वैरिएंट की कीमत में केवल 99 रुपये का फर्क है।
डिस्प्ले:
iPhone 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2000 nits है। यह डिस्प्ले सिरेमिक शील्ड से सिक्योर है और IP68 रेटिंग के साथ आता है।

वहीं, Pixel 9 में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन है जो एप्पल से बड़ी है, जिसमें 2424 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz का वैरिएबल रिफ्रेश रेट है। हालांकि, इसमें iPhone 16 के जैसे LTPO तकनीक नहीं है।
Apple VS Google: चिपसेट और सॉफ्टवेयर:
Pixel 9 Tensor G4 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट और IP68 रेटिंग है। इसे 7 साल का एंड्रॉइड ओएस और सुरक्षा पैच भी मिलेगा।
दूसरी ओर, iPhone 16 Apple के नए 3nm ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है। यह नवीनतम iOS 18 पर काम करता है।
Apple VS Google: कैमरा:
iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है, जो 2x इन-सेंसर ज़ूम और f/1.6 अपर्चर है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा है।
Pixel 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Apple VS Google: बैटरी:
Pixel 9 में 4,700mAh की बैटरी है, जो 45W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि Apple ने आईफोन 16 प्लस 4,674mAh की बैटरी के साथ आता है।
रीडर्स को बता दें कि, दोनों फोन में अपनी-अपनी खासियतें हैं। iPhone 16 एप्पल के मजबूत हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के साथ आता है, जबकि Pixel 9 में Google की सॉफ्टवेयर क्षमताओं और कैमरा का अच्छा कॉम्बिनेशन है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, वनडे सीरीज टीम इंडिया के नाम, यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक
- 2. Box Office Collection: थिएटर में ‘धुरंधर’ का दबदबा बरकरार, 200 करोड़ के करीब पहुंची, ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में गिरावट
- 3. CG News: साय सरकार के 2 साल पूरे: CM विष्णुदेव साय ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां, बोले- बस्तर में शांति, किसानों को बोनस, महिलाओं को महतारी वंदन
- 4. CG News : नदी में नहाते समय डूबे 3 छात्र, SDRF ने बरामद की लाशें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

