Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Anu Meena Suicide Case : नौकरानी संग रोमांस करते पकड़ा गया..., पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

Dev Verma
Anu Meena Suicide Case : नौकरानी संग रोमांस करते पकड़ा गया..., पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी
X

Anu Meena Suicide Case : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) गौतम मीणा की पत्नी अनु मीणा (36) द्वारा आत्महत्या का मामला ट्विशा शर्मा मामले की याद दिलाता है। 7 अप्रैल 2026 को आत्महत्या करने वाली अनु मीणा को पति द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। मृतका के परिजनों ने पति पर नौकरानी से अवैध संबंध और बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। घर के सीसीटीवी फुटेज में ये प्रताड़ना साफ नजर आ रही है।

Anu Meena Suicide Case : नौकरानी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद बढ़ी क्रूरता

परिजनों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में दीपावली के दौरान अनु ने पति गौतम मीणा को घर की नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद गौतम ने शर्मिंदा होने के बजाय अनु के साथ मारपीट बढ़ा दी। आरोप है कि गौतम न सिर्फ खुद नौकरानी से संबंध बनाए रखे हुए था, बल्कि बच्चों को भी नौकरानी को ‘मां’ कहने के लिए मजबूर करता था।

Anu Meena Suicide Case : सीसीटीवी में दर्ज भयानक प्रताड़ना

अनु की मौत के डेढ़ महीने बाद जब परिजनों ने उसका मोबाइल चेक किया तो घर के अंदर के सीसीटीवी फुटेज मिले। वीडियो में गौतम अनु को पीटता, उस पर थूकता और गुस्से में टीवी तोड़ता दिखाई दे रहा है। बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि पिता शराब पीकर मां और उनके साथ मारपीट करते थे।

Anu Meena Suicide Case : गैस सिलेंडर खोलकर जान लेने की कोशिश

परिजनों का आरोप है कि 13 मार्च को गौतम ने अनु और बच्चों को कमरे में बंद करके गैस चूल्हा खुला छोड़ दिया था। अनु ने किसी परिचित की मदद से जान बचाई। इसके अलावा शादी में 60 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद गौतम दहेज की मांग करता रहता था और दूसरी शादी की धमकी देता था।

Anu Meena Suicide Case : पुलिस में केस दर्ज, आरोपी फरार

अनु मीणा इस घटना के बाद 7 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पीछे 10 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी छूट गई है। परिजनों ने बच्चों की कस्टडी की मांग की है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी साउथ राजऋषि राज ने बताया कि आरोपी गौतम मीणा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire