Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एक और पति ने की आत्महत्या, बूढ़े-माँ बाप हुए बेसहारा, पत्नी से था प्रताड़ित...

एक और पति ने की आत्महत्या, बूढ़े-माँ बाप हुए बेसहारा, पत्नी से था प्रताड़ित...
X

नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में 30 दिसंबर की रात 40 वर्षीय व्यवसायी और वुडबॉक्स कैफे के को-ओनर पुनीत खुराना ने अपनी पत्नी मणिका पाहवा के साथ फोन पर हुई बहस के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुनीत और मणिका की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मिलकर वुडबॉक्स कैफे शुरू किया, जो काफी सफल रहा। लेकिन डेढ़ साल बाद उनके रिश्तों में दरार आ गई, जो तलाक तक पहुंच गई।

कॉल रिकॉर्डिंग से सामने आई सच्चाई

30 दिसंबर को पुनीत ने मणिका को फोन किया। दोनों के बीच 15 मिनट तक बहस हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग अब सामने आई है। कॉल में मणिका पुनीत को अपशब्द कहते हुए सुनाई देती है, "तू भिखारी है, तेरी शक्ल तक नहीं देखना चाहती। तू अब आप कहलाने के लायक नहीं है. सामने आया तो थप्पड़ मारूंगी।" इस बहस के तुरंत बाद पुनीत ने खुदकुशी कर ली।

परिजनों के गंभीर आरोप

पुनीत के परिवार का कहना है कि मणिका और उसके परिवार ने प्रॉपर्टी और बिजनेस को लेकर पुनीत को प्रताड़ित किया। तलाक के समझौते में मणिका ने 70 हजार रुपये महीना, वकील की फीस, और अन्य मांगें रखी थीं। मांगें पूरी न होने पर उसने जेल भेजने की धमकी दी थी।

सुसाइड वीडियो और पुलिस की जांच

पुनीत ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुरालवालों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, पुलिस ने वीडियो को सीज कर लिया है और अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर पुनीत और मणिका के झगड़े का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मणिका पुनीत को धमकाते हुए दिख रही है। पुनीत का परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire