Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Anna Hazare: दिल्ली चुनाव से पहले अन्ना हजारे का वीडियो आया सामने, जानें किसे दिया समर्थन

Anna Hazare: जानें माने गांधीवादी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक वीडियो संदेश में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से अपील की है कि वे ऐसे उम्मीदवारों को वोट दें जिनका चरित्र और विचार स्वच्छ

Anna Hazare: दिल्ली चुनाव से पहले अन्ना हजारे का वीडियो आया सामने, जानें किसे दिया समर्थन
X

नई दिल्ली। Anna Hazare: जानें माने गांधीवादी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक वीडियो संदेश में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से अपील की है कि वे ऐसे उम्मीदवारों को वोट दें जिनका चरित्र और विचार स्वच्छ हों, जो सत्य के मार्ग पर चलते हों, और जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया हो और अपमान सहा हो। अन्ना ने कहा, “दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। मैं सभी मतदाताओं से निवेदन करता हूं कि वे स्वच्छ चरित्र और विचारों वाले, सत्य के पथ पर चलने वाले, त्याग करने वाले और अपमान सहने वाले लोगों को ही वोट दें।”

Anna Hazare: बता दें कि 2012 के लोकपाल आंदोलन के बाद, अरविंद केजरीवाल जैसे अन्ना के अनुयायियों ने आम आदमी पार्टी की स्थापना की, जिसने 2013 में दिल्ली में सरकार बनाई। हालांकि, अन्ना हजारे ने कभी केजरीवाल के राजनीति में प्रवेश को स्वीकार नहीं किया। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने वाले हैं और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Anna Hazare: आम आदमी पार्टी ने 2013 में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई, लेकिन यह सरकार केवल 49 दिन ही चल पाई। फिर 2015 में, AAP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की और सरकार बनाई। भाजपा को केवल तीन सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने 62 सीटों के साथ फिर से सरकार बनाई, जबकि बीजेपी को सिर्फ आठ सीटों पर ही संतोष करना पड़ा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire