Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Anita Anand: भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं कनाडा की नई विदेश मंत्री, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
Anita Anand: नई दिल्ली/कनाडा: कनाडा की नई सरकार में भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिबरल पार्टी की वरिष्ठ नेता अनीता ने मार्क कार्नी की कैबिनेट में मेलिनी जॉली का स्थान लिया, जिन्हें उद्योग मंत्री बनाया गया है। 58 वर्षीय अनीता ने हिंदू धर्मग्रंथ भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की, जैसा कि उन्होंने पहले रक्षा मंत्री के रूप में भी किया था। अनीता कनाडा सरकार में पहली हिंदू नेता हैं।
Anita Anand: शपथ के बाद अनीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कनाडा की विदेश मंत्री बनना मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अपनी टीम के साथ मिलकर सुरक्षित और निष्पक्ष दुनिया के निर्माण के लिए काम करूंगी।” मार्क कार्नी की 28 सदस्यीय कैबिनेट में अनुभव और विविधता का समावेश है, जिसमें आधी महिलाएं शामिल हैं। यह कैबिनेट जस्टिन ट्रूडो युग से अलग नई शुरुआत का संकेत देती है।

Anita Anand: अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को कनाडा के नोवा स्कोटिया में हुआ। उनके माता-पिता, सरोज डी राम (पंजाब) और एसवी आनंद (तमिलनाडु), 1960 के दशक में भारत से कनाडा आए थे। दोनों डॉक्टर थे। अनीता ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में स्नातक और डलहौजी व टोरंटो यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की। 1985 में वे ओंटारियो शिफ्ट हुईं। 1995 में उन्होंने कनाडाई वकील जॉन नोल्टन से शादी की, उनके चार बच्चे हैं। रक्षा मंत्री के रूप में अनीता ने उल्लेखनीय कार्य किए, जिससे उन्हें खासी लोकप्रियता मिली। कानून, शिक्षा और जनसेवा में उनकी विशेषज्ञता उन्हें वैश्विक मंच पर प्रभावशाली बनाती है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : सीएम योगी ने आहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण और रोजगार मेले का किया उद्घाटन, बोले- औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे
- 2. Stock Market Today 8 March: सीजफायर होते ही शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 2674 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक के पार
- 3. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय विकास का लक्ष्य-राज्य स्तरीय जनजातीय उप योजना कार्यशाला का किया शुभारंभ
- 4. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

