Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CM नायब सिंह सैनी के खिलाफ बयान देकर फंसे अनिल विज, भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Anil Vij: हरियाणा के मंत्री अनिल विज बगावती तेवरों के चलते पार्टी हाईकमान के निशाने पर आ गए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयान देने के बाद वे फंस गए हैं। भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस

CM नायब सिंह सैनी के खिलाफ बयान देकर फंसे अनिल विज, भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस
X

चंडीगढ़। Anil Vij: हरियाणा के मंत्री अनिल विज बगावती तेवरों के चलते पार्टी हाईकमान के निशाने पर आ गए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयान देने के बाद वे फंस गए हैं। भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विज को तीन दिन के भीतर जवाब पेश करना होगा।

Anil Vij: विज ने सैनी और बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी की थी। विज ने सीएम सैनी पर तीखा हमला किया था कि सैनी जब से मुख्यमंत्री बने हैं, हैलीकॉप्टर पर ही रहते हैं। नीचे उतरेंगे तभी तो जनता का दुख-दर्द समझ पाएंगे। वहीं, गैंगरेप में नाम आने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बड़ौली से इस्तीफा मांगा था।

Anil Vij: पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में बड़ौली ने कहा है कि आपने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिया है। यह बेहद गंभीर है। यह कदम न केवल पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है बल्कि यह उस समय हुआ, जब पार्टी पड़ोसी राज्य दिल्ली में चुनावी अभियान चला रही थी।

Anil Vij: चुनावी समय में इस तरह की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने यह बयान दिए, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। नोटिस में इसे घोर अनुशासनहीनता माना गया है और अनिल विज को 3 दिन के अंदर लिखित जवाब देने की बात कही गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire