Begin typing your search above and press enter to search.
गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग, तभी ब्लास्ट हो गया सिलेंडर, पेट्रोलिंग स्टाफ सहित पांच लोग झुलसे, एक की मौत

रायपुर: रायपुर के रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाकर बाहर निकालने की कोशिश की, तभी घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे, साथ ही तीन अन्य लोग झुलस गए।
सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस दौरान आग में जलकर पति राजा राव (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


