Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...

Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
X

Angelina Jolie: मुंबई: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी नई फिल्म 'कौचर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। एंजेलिना ने बताया कि ब्रैड पिट से अलग होने के बाद उन्होंने आज तक किसी को डेट नहीं किया और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने बच्चों और परिवार पर है।



बच्चों को दे रही हैं सबसे ज्यादा समय

याहू एंटरटेनमेंट से बातचीत में एंजेलिना ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से उन्होंने किसी नए रिश्ते की शुरुआत नहीं की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने छह बच्चों की परवरिश को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी है, इसलिए उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और डेटिंग से दूरी बनाए रखी।



अब फिर से खुलकर जीना चाहती हैं

एंजेलिना ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना चाहती हैं। उनके मुताबिक, बीते सालों के अनुभवों ने उन्हें काफी बदला है, लेकिन अब वह धीरे-धीरे पहले जैसी खुश और आत्मविश्वासी बनने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटियां बड़ी हो चुकी हैं और उनसे मिलने वाली सीख उन्हें खुद को समझने में मदद कर रही है।



ब्रैड पिट से लंबे समय तक चला विवाद

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की मुलाकात साल 2004 में फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के दौरान हुई थी। दोनों ने 2014 में शादी की, लेकिन 2016 में अलग हो गए। उनका तलाक कई वर्षों तक कानूनी विवादों में रहा और आखिरकार 2024 में पूरा हुआ। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रैड पिट अब अपनी नई पार्टनर इनेस डी रेमन के साथ रिश्ते में हैं, जबकि एंजेलिना अभी भी अकेली रहकर अपने परिवार और करियर पर ध्यान दे रही हैं।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire