Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शाही शादी के लिए प्राचीन मंदिर को बना दिया मैरिज गार्डन, बवाल मचा तो प्रबंधक की सेवाएं हुई समाप्त

तीन साल पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस मंदिर को 20 करोड़ रुपये में संरक्षित किया गया था।

शाही शादी के लिए प्राचीन मंदिर को बना दिया मैरिज गार्डन, बवाल मचा तो प्रबंधक की सेवाएं हुई समाप्त
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के राजवाड़ा इलाक़े में मौजूद प्राचीन गोपाल मंदिर के गर्भ गृह के सामने शाही शादी करवाई गई।शादी के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। गलियारों में सोफे और कुर्सियां लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। गर्भगृह के सामने हवन कुंड बनाया गया, जहां विवाह की रस्में संपन्न हुईं। साथ यहां आएं मेहमानो को शाही भोजन भी करवाया गया। इस दौरान प्राचीन गोपाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को पूरे समय परेशानियों का सामना करना पड़ा साथ ही शादी समारोह होने के चलते सड़के भी जाम हो गई।

MP News : प्राचीन गोपाल मंदिर में विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बवाल मच गया। मामला सामने आया तो इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने मंदिर के प्रबंधक केएल कौशल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। साथ ही माफी ऑफिसर डेप्युटी कलेक्टर विनोद राठौर को भी उनके प्रभारी पद से हटा दिया गया है। साथ ही इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को विवाह समारोह के आयोजन के संबंध में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शासकीय परिसरों में बिना शासन की अनुमति के किसी भी प्रकार की गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित है।

MP News : गौरतलब है कि राजवाड़ा के समीप गोपाल मंदिर का निर्माण यशवंतराव होलकर प्रथम की पत्नी कृष्णाबाई ने सन 1832 में 80 हजार रुपये में कराया था। मुख्य मंदिर पत्थर और परिसर के कक्ष पत्थर और लकड़ी से बनाए गए हैं। सागवान और कालिया की लकड़ी से बने मंदिर को मराठा और राजपूत शैली में आकार दिया गया है। तीन साल पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस मंदिर को 20 करोड़ रुपये में संरक्षित किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire